RTI में खुलासा, आधिकारिक दौरे पर पेरिस गए तीन अधिकारी, लाखों हुए खर्च तो आपस में ही पास कर दिया बिल

नई दिल्ली, 27 जुलाई। इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि आप एक बड़े अधिकारी हैं और आधिकारिक दौरे पर विदेश जाएं। विदेश दौरे पर आप बेहतरीन होटल में रुके और तो और आपका जो अतिरिक्त खर्च हो वो आपका साथी ही अप्रूव कर दे। आप दूसरे अधिकारी के अतिरिक्त खर्चे को मंजूरी दे दें। जी हां कुछ ऐसा ही चंडीगढ़ के तीन अधिकारियों ने किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तीन वरिष्ठ ब्यूरोक्रैट तीन दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए पेरिस पहुंचे थे, लेकिन यह दौरा 7 दिन तक चला।

आरटीआई में हुआ खुलासा

आरटीआई में हुआ खुलासा

पेरिस के दौरे पर इन अधिकारियों ने अपने फाइव स्टार होटल में बुकिंग को अपग्रेड करके एक लग्जरी प्रॉपर्टी में अपग्रेट कर लिया। इसके लिए जो अतिरिक्त खर्च आया उसे एक महीने बाद इन्ही में से दो अधिकारियों ने मंजूरी दे दी। अतिरिक्त खर्च के बिल को अप्रूव कर दिया। यूनियन टेरिटरी चंडीगढ़ के तीन अधिकारी जोकि केंद्रीय गृहमंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। ये लोग 2015 में पेरिस के दौरे पर गए थे। लेकिन यह मामला आरटीआई से मांगी गई एक जानकारी के बाद सामने आया है। पिछले 10 साल में प्रशासनिक अधिकारियों की विदेश यात्रा को लेकर दायर की गई आरटीआई के जवाब में मिली जानकारी के बाद यह खुलासा हुआ है।

कितने पैसों की थी मंजूरी

कितने पैसों की थी मंजूरी

यूनियन टेरिटरी के सलाहकार विजय देव को 6.5 लाख रुपए की मंजूरी मिली थी, अनुराग अग्रवाल को 5.6 लाख रुपए की मंजूरी मिली थी, जबकि विक्रम देव को 5.7 लाख रुपए की मंजूरी इस विदेश यात्रा के लिए मिली थी। इन लोगों को यह बजट पेरिस में 15 से 17 जुलाई 2015 के बीच आयोजित होने वाली चंडीगढ़ डिजाइनर ले कॉर्ब्यूजर वर्क में हिस्सा लेने के लिए आवंटित किया गया था।

महंगी प्रॉपर्टी की वजह से खर्च दोगुना बढ़ा

महंगी प्रॉपर्टी की वजह से खर्च दोगुना बढ़ा

आंकड़ों में जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार ये अधिकारी अपने होटल से शिफ्ट होकर दूसरी प्रॉपर्टी में चले गए, जिसका खर्च 25 लाख रुपए था। यही नहीं ये अधिकारी यहां 12 से 18 जुलाई तक रुके। अधिकारियों के इस प्रॉपर्टी में जाने की वजह से उनके खर्च में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। इस यात्रा के बाद जब ये अधिकारी वापस लौटे तो एक महीने के बाद इस खर्च को मंजूर करने के लिए विक्रम देव दत्त ने एक निर्देश जारी किया, जिसे विजय देव ने मंजूर कर लिया। यानि ट्रिप पर गए एक अधिकारी ने अधिक खर्च को मंजूर करने के लिए सिफारिश की, दूसरे अधिकारी ने इसे मंजूरी दे दी।

कहां है फिलहाल ये अधिकारी

कहां है फिलहाल ये अधिकारी

विजय देव फिलहाल दिल्ली और चंडीगढ़ के राज्य चुनाव कमिश्नर हैं, विक्रम देव दत्त एयर इंडिया एसेट होल्डिंग लिमिटेड के एमडी हैं। वहीं अनुराग अग्रवाल हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी आधिकारिक ट्रिप पर बिजनेस क्लास में यात्रा के अधिकृत होते हैं। ये अधिकारी पेरिस में जिस ले रॉयल मॉनक्यू में रुके थे, उसका किराया तकरीबन दोगुना था, यहां के स्टे पर विजय देव ने 9.10 लाख रुपए खर्च किए।

क्या कहा अधिकारी ने

क्या कहा अधिकारी ने

आंकडों में यह भी बात सामने आई है कि विजय देव ने दत्त और अग्रवाल को तय राशि से एक लाख रुपए अधिक सैंक्शन किए। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद विक्रम देव दत्त का कहना है कि सभी स्वीकृति संबंधित विभाग ने दी थी। मुझे याद नहीं है कि किसी होटल के बिल की फाइल मेरे पास आई थी। अनुराग अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक चंडीगढ़ को हेरिटेड स्टेटस देने के लिहाज से काफी अहम थी। यह मीटिंग यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट को लेकर थी।

क्यों बदला होटल?

क्यों बदला होटल?

अग्रवाल ने कहा कि अगर कमी ढूंढ़ने लगे तो हर चीज में कमी निकाली जा सकती है, आपको मंशा देखनी चाहिए। हमने कुछ प्रॉपर्टी को इसलिए देखा क्योंकि इसे ले कोरबिजियर ने डिजाइन किया था। मुझे याद है कि जब हम वापस फ्लाइट से आ रहे थे तो यह अच्छा दिन नहीं था। चंडीगढ़ म्यूजियम के संस्थापक नेक चंद का 12 जून 2015 को निधन हो गया था। होटल बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा मुझे अच्छे से याद नहीं है, उस वक्त के सलाहकार चाहते थे कि हमे आर्क डी ट्रिम्फो के करीब रहना चाहिए, हो सकता है कि उस वक्त लोकेशन की वजह से होटल को बदला गया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+