भारत में कोरोना को लेकर सख्ती, 1 जनवरी से इन 6 देशों से आने वालों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

नए साल में चीन समेत कुल 6 देशों से भारत आने वालों को अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

Coronavirus infection

RT-PCR test for flyers mandatory: पिछले कुछ दिनों से दुनिया चीन समेत दुनिया के पांच देशों में बढ़े कोरोना के मामले को लेकर भारत ने कोविड नियमों में सख्ती का ऐलान किया है। न्यू ईयर के मौके पर लोगों से भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना संक्रमण नियमों का पालन करने की अपील की गई है। वहीं एक जनवरी से 6 ऐसे देश जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ें हैं, वहां से आने वाले यात्रियों का RT-PCR test अनिवार्य करने को घोषणा की गई है।

भारत में विदेशी यात्रा के लिए कोरोना नियमों को सख्त करने की घोषणा की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।"

कोरोना को लेकर 40 दिन मुश्किल
एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाई है। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। संक्रमण के मौजूदा ट्रेंड के देखते हुए माना जा रहा है कि अगले 40 दिन भारत के लिए मुश्किल हो सकते हैं। वहीं दूसरी कोरोना की एक और लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को तैयार रहने को कहा है।

Recommended Video

    China Coronavirus: चीन का हाल-बेहाल, Blood Bank में खून की भारी कमी | वनइंडिया हिंदी *International

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+