ओडिशा सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, अब 400 रुपये में प्राइवेट लैब करेंगे RT-PCR टेस्ट
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक ऐसे ही हालत रहने की आशंका है। ओडिशा में भी संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच वहां की सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिसके तहत अब प्राइवेट लैब्स को सिर्फ 400 रुपये में कोरोना की जांच करनी होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फैसले से जनता को काफी हद तक राहत मिलेगी।

Recommended Video
दरअसल कोरोना वायरस की कई वैक्सीन का ट्रायल तो चल रहा है, लेकिन उनको बाजार में आने में वक्त लगेगा। शुरूआत में WHO ने भी साफ कर दिया था कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक ज्यादा से ज्यादा जांच के जरिए ही कोरोना वायरस को रोका जा सकता है। ऐसे में ओडिशा सरकार ने जांच बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत अब राज्य में कोरोना की RT-PCR जांच प्राइवेट लैब में 400 रुपये में होगी। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से लोग कोरोना की ज्यादा जांच करवाएंगे। साथ ही उनकी जेब पर भी ज्यादा भार नहीं पड़ेगा।
ओडिशा में कोरोना के कितने केस?
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 95 लाख के पार पहुंच गई है। जिसमें से 1.38 लाख की मौत हुई है जबकि 89.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 4.27 लाख ही है। वहीं ओडिशा में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 3,19,583 हो गई है, जिसमें 1,803 की मौत हुई है, जबकि 3,12,734 ठीक हो चुके हैं। जिस वजह से राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या सिर्फ 5046 ही है।












Click it and Unblock the Notifications