केरल: RSS कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में सड़कों पर BJP, बंद का ऐलान
केरल में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला, मौत
तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरिवनंतपुरम में एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। शनिवार को हुए हमले में आरएसएस ने सीपीएम के कार्यकर्ताओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है। चाकू से हुए हमले के बाद बुरी तरह से घायल आरएसएस कार्यकर्ता राजेश इडावाकोडे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

केरल भाजपा यूनिट के चीफ कुम्मानम राजेशकरन ने कहा कि सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने ये हमला किया है, आरएसएस से जुड़े एक दूसरे व्यक्ति पर भी हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह से रजानीतिक हत्याएं केरल में एक खतरनाक ट्रेंड बनती जा रही हैं। तिरुवनंतपुरम में इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है, वहां सीपीएम और आरएसएस के लोगों के बीच टकराव की खबरें लगातार आती रहती हैं।
राजेश पर शनिवार को हमला तब हुआ था, जब वो आरएसएस की शाखा से लौट रहा था। घायल हालत में उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने एक प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. राजशेखरन ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा का हाथ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीजेपी ने इस हत्या के विरोध में रविवार को पूरे केरल में बंद आह्वान किया है।












Click it and Unblock the Notifications