एफटीआईआई के चेयरमैन पद पर गजेंद्र का विरोध करने वाले हिंदू विरोधी- RSS
नई दिल्ली। एफटीआईआई के चेयरमैन के पद को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। आरएसएस के साप्ताहिक पत्रिका ने अपने एक लेख में एफटीआईआई के चेयरमैन पद पर गजेंद्र सिंह का विरोध करने वालों हिंदू विरोधी करार दिया है।

आरएसएस के लेख में लिखा गया है कि सिर्फ मानसिक रूप से अपंग लोग ही चौहान के चयन का ही विरोध कर सकते हैं। लेख में लिखा गया है कि गजेंद्र सिंह का चयन केंद्र सरकार ने किया है और इसका विरोध हिंदू विरोधी ताकते कर रही हैं।
गौरतलब है कि गजेंद्र सिंह जोकि भाजपा सदस्य हैं और उनके एफटीआईआई के चेयरमैन के पद पर नियुक्ति के बाद से ही संस्थान के छात्र आंदोलित हैं। वहीं छात्रों के समर्थन में अनुपम खेर, सलमान खान ऋषि कपूर सरीखे कलाकार उतर आये हैं।












Click it and Unblock the Notifications