मोदी के मंत्री की किरकिरी, आरएसएस के कार्यक्रम ने नहीं बोलने दिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह को आरएसएस के एक कार्यक्रम में उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उन्हें इस कार्यक्रम में नहीं बोलने दिया गया। दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के युवा संकल्प शिविर में वीके सिंह को भी वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया था। लेकिन कार्यक्रम में एक घंटा विलंब से पहुंचने की वजह से उन्हें बोलने से रोक दिया गया।

vk singh

जानकार सूत्रों की माने तो रविवार को सुबह 11 बजे जनरल वीके सिंह को देश की सुरक्षा और रक्षा नीतियों विषय पर बोलना था। वीके सिंह को इस कार्यक्रम में एक घंटे बोलने का समय निर्धारित था। लेकिन कार्यक्रम में समय से नहीं पहुंचने की वजह से उन्हें विशिष्ट अतिथियों की सीट लाइन में न बैठाकर पीछे की लाइन में बैठाया गया। गौर करने वाली बात यह है कि इस कार्यक्रम में आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत भी उपस्थित थें।

वहीं आरएसएस के इस शिविर के मीडिया प्रभारी विरेंद्र वार्ष्णेय का कहना है कि वीके सिंह को शिविर पर 11 बजे के पहले पहुंचना था, और उनका सत्र 11 बजे शुरू होना था, लेकिन वह वहां दोपहर को लगभग 12.40 पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरएसएस की नीतियों के अनुसार किसी भी अतिथि को अपने समय में बदलाव करने की इजाजत नहीं दी जाती है।

कार्यक्रम में 5,500 छात्रों ने हिस्सा लिया और सुपर-30 के आनंद कुमार और एमपी तथा ओलिंपियन शूटर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+