RSS same sex marriage पर केंद्र सरकार के साथ! संघ पदाधिकारी ने कहा- 'शादी केवल विपरीत लिंग के बीच'

समलैंगिक विवाह का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी देने से इनकार किया है। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पदाधिकारी दत्तात्रेय होसाबोले ने कहा, शादियां केवल विपरीत लिंग के बीच ही हो सकती हैं।

RSS same sex marriage

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समलैंगिक विवाह यानी same sex marriage पर क्या सोचती है? संघ के आला अधिकारी Dattatreya Hosabale ने कहा कि शादियां केवल opposite genders के बीच ही होनी चाहिए। खास बात ये कि आरएसएस की राय केंद्र सरकार से मिलती है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वे समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के पक्ष में नहीं हैं।

विवाह केवल विपरीत लिंग के बीच

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मंगलवार को समलैंगिक विवाह पर केंद्र सरकार के रुख का समर्थन किया। संघ पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले ने दोहराया कि विवाह केवल विपरीत लिंग के व्यक्तियों के बीच ही हो सकता है। होसबोले आरएसएस की वार्षिक बैठक में मीडिया को संबोधित कर रहे थे, जिसमें इसके प्रमुख मोहन भागवत सहित 1,400 से अधिक पदाधिकारी शामिल थे।

RSS same sex marriage

समलैंगिक विवाह के खिलाफ क्यों है सरकार

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समान-लिंग विवाहों को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेज दिया है। कोर्ट ने कहा, यह "बहुत ही मौलिक मुद्दा" है। बता दें कि केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में समान-सेक्स विवाहों को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया है, इसमें दावा किया गया है कि वे व्यक्तिगत कानूनों और स्वीकृत सामाजिक मूल्यों के नाजुक संतुलन के साथ "पूर्ण विनाश" का कारण बनेंगे।

RSS same sex marriage

Recommended Video

      RSS ने Election 2024 से पहले चला कैसा बड़ा दांव | Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha | वनइंडिया हिंदी

      राहुल गांधी और मुस्लिमों पर RSS क्या सोचती है

      आरएसएस पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले ने लंदन में राहुल गांधी की टिप्पणी पर मचे बवाल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के नेता के रूप में उन्हें अधिक जिम्मेदारी से बोलना चाहिए और वास्तविकता देखनी चाहिए। ब्रिटेन में राहुल गांधी की टिप्पणी पर आरएसएस नेता होसबोले ने कहा, "जिन्होंने भारत को जेल में बदल दिया, उन्हें देश में लोकतंत्र पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।" मुस्लिमों तक संघ की पहुंच के सवाल पर होसबोले ने कहा कि आरएसएस के नेता मुस्लिम बुद्धिजीवियों और उनके आध्यात्मिक नेताओं से उनके आमंत्रण पर ही मिल रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+