मोहन भागवत-अजीम प्रेमजी साथ-साथ, करेंगे मिलकर काम
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) देश की प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमेन अजीम प्रेमजी की रविवार को राजधानी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में मौजूदगी से संघ में खुशी की लहर है।

संघ से जुड़े लोग मानते हैं कि प्रेमजी के संघ के कार्यक्रम में भाग लेने से देश में संघ को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्हें संघ के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने खासतौर पर निमंत्रण भेजा था।
प्रेमजी के अलावा, जीएमआर समूह के चीफ जी.आर.राव,जी टीवी समूह के मालिक सुभाष गोयल भी संघ के कार्यक्रम में थे। संघ इस कार्यक्रम को सफल बनाने की काफी समय से तैयारी कर रहा था। वन इंडिया ने कुछ दिन पहले ही खबर दे दी थी संघ के इस कार्यक्रम में प्रेमजी मौजूद रहेंगे।
प्रेमजी काफी समय तक कार्यक्रम में रहे। वे खासतौर पर इसमें भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे। जानकारों का कहना है कि संघ और प्रेमजी मिलका सामाजिक काम करने पर राजी हो गए हैं।
साहिबजादे की तरक्की
इस बीच, विप्रो चेयरमेन अजीम प्रेमजी जल्दी ही अपने बड़े साहबजादे राशिद प्रेमजी को विप्रो बोर्ड में ले सकते हैं। विप्रो को देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी का दर्जा प्राप्त है।
राशिद अभी विप्रो के चीफ स्ट्रेटजी आफिसर के ओहदे पर काम कर रहे हैं। वे मीडिया की नजरों से दूर रहते हैं। उन्हें जल्दी ही बोर्ड में लेने की तैयारी है। इसके साथ ही विप्रो में सक्सेशन प्लान साफ हो जाएगा। यानी जब प्रेमजी रिटायर होंगे,तब विप्रो की कमान राशिद के कंधों पर होगी।
हारवर्ड स्कूल से
राशिद ने साल 2007 में विप्रो को ज्वाइन किया था बिजनेस मैनेजर के रूप में। वे हारवर्ड बिजनेस स्कूल के स्टुडेंट रहे हैं। उनके करीबी कहते हैं कि वे बहुत मेहनती किस्म के इंसान हैं। अपने काम से काम में मतलब रखते हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले ही अजीम प्रेमजी ने आबिद अली नीमचवाला को विप्रो का ग्रुप हेड औरचीफ आपरेटिंग आफिसर (सीओओ) बनाया है। नीमचवाला पहले विप्रो की राइवल कंपनी टाटा कंसलेटेंसी सर्विसेज(टीसीएस) में अहम ओहदे पर थे।












Click it and Unblock the Notifications