RSS के संगठन ने कांग्रेस को किया चैलेंज, अभिजीत पर इतना ही भरोसा, तो अपने राज्य में लागू करें NYAY
नई दिल्ली। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी इन दिनों सुर्खियों में है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता अभिजीत को नोबेल पुरस्कार मिलने पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं, कांग्रेस उनकी तारीफ करते नहीं थक रही है। मालूम हो, अभिजीत बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के न्यूनतम आय योजना (NYAY) को बनाने में मदद की थी। इसपर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक इकाई ने कटाक्ष करते हुए कांग्रेस को चुनौती दिया है।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए आरएसएस की इकाई भारतीय शिक्षण मंडल (बीएसएम) ने कहा कि, अगर पार्टी को अभिजीत बनर्जी पर इतना ही भरोसा है तो कांग्रेस शासित राज्य में NYAY योजना को लागू करें और इसका परिणाम भी देश की जनता को दिखाएं। इतना ही नहीं बीएसएम के सचिव मुकुल कानिटकर ने अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार दिए जाने के तरीके की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि, जिस आधार पर पुरस्कार दिया गया है वह समय-समय पर विफल रहा है।
कानिटकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस तरह अभिजीत का गुणगान कांग्रेस करती है उसी तरह उनके बनाए न्याय योजना पर भी भरोसा करे और जिस राज्य में उनकी सरकार है वहां लागू करे। बता दें, कांग्रेस के न्याय योजना को बनाने वाली टीम में अभिजीत बनर्जी भी शामिल थे। इस योजना में कांग्रेस ने 20 फीसदी गरीब परिवारों को साल में 72 हजार रुपये की सहायता देने का वादा किया था। इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में NYAY को कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता दी थी।
यह भी पढ़ें: मोदी की प्रचंड जीत के दौरान भी जो भारत में नहीं हुआ वो कनाडा में हो गया
मां से मिलने घर पहुंचे अभिजीत
अभिजीत बनर्जी अभी भारत आये हुए हैं और मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात के बाद वह अपने घर कोलकाता रवाना हो गए थे। उनके घर आने की खबर मां निर्मला बनर्जी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने दो दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दिया था। बता दें, अभिजीत बनर्जी की मां भी अर्थशास्त्री रह चुकीं हैं, उन्होंने कहा कि वह उस कमरे को खुद तैयार किया जहां उनका बड़ा बेटा रुका है। अभिजीत बनर्जी दो दिन अपनी मां और परिजनों के साथ कोलकाता में रहेंगे। अभिजीत को मछलियों का व्यंजन खाना काफी पसंद है इसलिए उनकी मां ने बेटे के लिए मछलियों से बना खास पकवान कल्टा फिश करी और मीठा बनाया।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications