'भारत का हिस्सा बनना चाहता है POK, कांग्रेस सरकार की गलती से हुआ था पाकिस्तान का कब्जा', RSS नेता का दावा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) भारत में आना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पीओके में 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया था। कई सालों से पीओके पाकिस्तान से अलग होकर भारत का हिस्सा बनना चाहता है। वैसे भी, विभाजन के समय आज का पीओके हिंदुस्तान में ही था।
दरअसल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के फ्रंटल संगठन राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली। इस विशान यात्रा में ऐलान किया गया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ठाना है कि पीओके में तिरंगा फहराना है।

संघ के नेता ने कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे में जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार की गलतियों से वह पाकिस्तान के कब्जे में रह गया। यूएनओ के अंदर कनफ्लिक्ट भी आ गया। इस सबके लिए उस समय की कांग्रेस और पंडित नेहरू सरकार जिम्मेदार हैं, वह अंग्रेज के चंगुल में फंसकर गलती कर बैठे।












Click it and Unblock the Notifications