संघ करेगा भाजपा और शिवसेना की नैय्या पार
भोपाल। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की नैय्या पार लगाने के लिए अब राष्ट्रीय स्वंय संघ आगे आ रहा है। भाजपा नेताओं के विश्वासघात से आहत शिवसेना को मनाने और उसे राज्य की भाजपा सरकार में शामिल करने की कमान अब राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने संभाल ली है।

राष्ट्रीय स्वंस सेवक संघ अब भाजपा और शिवसेना को एक साथ लाने का प्रयास करेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा सरकार के महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे को लगातार कोशिश की है। लेकिन यह कोशिशें काम नहीं आ सकी हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भी संघ की ओर से यह प्रस्ताव दिया गया था कि शिवसेना और भाजपा को एक करने के लिए मोहन भागवत खुद इस बारे में उद्धव ठाकरे से खुद चर्चा कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि शिवसेना अभी भी अपने इस मत पर अड़ी हुई है कि उसको महाराष्ट्र सरकार में करीब दस मंत्री पद चाहिएं। यही नहीं शिवसेना केंद्र में भी अपनी पार्टी के नेताओं के लिए उप मुख्यमंत्री पद चाहती है।
शिवसेना का यह है मानना
शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने बयानों के जरिए यह संकेत दिया है कि भाजपा शिवसेना के साथ विश्वासघात कर रही है। वहीं विधानसभा चुनाव के समय शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने हर संभव मदद कर उनका टारगेट पूरा करने की सफलता दिलाई। अब भाजपा और शिवसेना दोनो ही अपने-अपने मत पर अड़ी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications