कांग्रेस विधायक का विवादित बयान: RSS को बताया गांधी का हत्यारा और आतंकवाद का प्रतीक
भोपाल। दिवंगत श्रीनिवास तिवारी के बेटे सुंदरलाल तिवारी ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस ऐसा संगठन है जो आतंकवाद का प्रतीक है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र में सरकारी दफ्तरों और परिसरों में आरएसएस की शाखाओं के सचांलन को प्रतिबंधित करने की बात का समर्थन किया। सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है जिसने गांधी की हत्या करवाई।

जिसने राज्य के साथ-साथ पूरे देश में घृणा का वातावरण फैलाती है। उन्होंने कहा कि यह संगठन सामाजिक, घृणा और नफरत धर्म के नाम पर फैलाते हैं। तिवारी ने कहा कि इनकी शाखा में देश का झंडा कभी नहीं फहराते और यह सब आतंकवाद का प्रतीक है।
इतना ही नहीं AICC के रीवा पर्यवेक्षक विजय चौबे ने भी आरएसएस की तुलना नक्सलाइड संगठन से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह नक्सलियों का पंजीयन नहीं होता उसी तरह आरएसएस का भी पंजीयन नहीं है। धन कहां संग्रह होता है इसका विवरण सरकार के पास नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications