संघ ‘गोद’ ले चुका है मोदी के काशी के गांव को
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 7 नवंबर को वाराणसी में जा सकते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र के जयापुर गांव को गोद भी लेंगे। इसकी वे पहले से घोषणा कर चुके हैं। जयापुर वाराणसी से 25 किलोमीटर दूर है। इसकी आबादी करीब चार हजार है। पर जानकारों ने बतायाकि इस गांव को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ साल 2002 से गोद ले चुका है। वह इस गांव में अपनी गतिविधियां चलाता है।

बनारस की यात्रा
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की ये पहली वाराणसी यात्रा होगी। मोदी का कार्यक्रम है कि वे वाराणसी पहुंचेंगे और 8 नवंबर को वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर का उद्धाटन करेंगे साथ ही साथ एक गांव को गोद लेने की प्रकिया को पूरा करेंगे।
प्रधानमंत्री का ये दौरा अक्टूबर महीने में होने वाला था। लेकिन हुदहुद तूफान की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंकाओं के चलते प्रधानमंत्री को अपनी यात्रा टाल देनी पड़ी थी। इस बीच,जानकारों को यह बात समझ नहीं आ रही कि वे इस तरह के गांव को गोद क्यों ले रहे हैं,जो पहले से ही विकास के रास्ते पर चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications