Kolkata: हिंदुओं पर हमले के बाद भड़का RSS, बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर किया प्रदर्शन

Kolkata News: शेख हसीना पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी है। शेख हसीना के तख्तापलट के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा अभी जारी है। इस हिंसा की आंच अब बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के घर और मंदिर तक पहुंच गई हैं।

हिंदुओं के घर और मंदिरों पर हुए हमले के बाद आरएसएस से जुड़ से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा देखा गया। कोलकाता में स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

Kolkata News

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश हिंदू, बौद्ध और ईसाई एकता परिषद (बीएचसीयूसी) ने रॉयटर्स से बातचीत में बताया कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद 200-300 घरों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें से अधिकांश हिंदू थे।

इतना ही नहीं, कुछ हिंदू नेताओं पर भी हमले हुए थे...कुछ मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। खबर के मुताबिक, बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी में महज 8 प्रतिशत हैं और यहां हिंदू अवामी लीग पार्टी के वफादार रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों जैसी कमजोर आबादी के खिलाफ बांग्लादेश में अत्याचार बढ़ गया है। अवामी लीग पार्टी के पतन के बाद हिंदू नेताओं, खासतौर पर अवामी पार्टी के नेताओं के घरों पर हमला हुआ।

5 अगस्त 2024 के बाद से बांग्लादेश के हालात अल्पसंख्यकों के लिए भी बदल गए हैं। हिंदुओं में डर का माहौल है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्रों ने लोगों से अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना न बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने मंदिरों को उपद्रवियों से बचाने की भी पेशकश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+