आडवाणी पार्टी में रहें वरना गांव जल जाएगा: भागवत

lk advani
नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पार्टी में अपनी स्थिति को लेकर हमेशा से नाराज रहे है। नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री पद के लिए हुई ताजपोशी के दौरान उनकी ये नाराजगी खुलकर सबके सामने आ गई थी। ऐसे में भाजपा की स्थित मजबूत करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इशारों-इशारों में आडवाणी को अपने बागी' तेवरों को छोड़ने की नसीहत दी है। हलांकि उन्होंने भाजपा को भी इस बावत चेतावनी दी है कि आडवाणी पार्टी के अहम हिस्सों में है। उनके जाने से पार्टी तबाह हो सकती है। संघ की मंशा है कि आडवाणी पार्टी के लिए काम करे और पार्टी उनका सम्मान करें।

लालकृष्ण आडवाणी की तीन किताबों के विमोचन पर संघ प्रमुख ने एक कहानी के माध्यम से बीजेपी और आडवाणी के बीच की दूरी कम करने के साथ-साथ उन्हें संदेश दिया। भागवत ने एक ऐसी महिला की कहानी सुनाई जिसके कारण उसके सिवा पूरा गांव खुशहाल था, लेकिन उसके जाते ही वह तबाह हो जाता है। कहानी खत्म होने के बाद आडवाणी ने बात करते हुए भागवत ने कहा कि वहीं रहना ताकि गांव को आग न लगे। अपने संबोधन के अंत में भागवत ने कहा कि आडवाणी जी राजनीति में हैं। कैसे रहना, वहीं रहना और उन्हीं लोगों में रहना, ताकि गांव में आग नहीं लगे।

खासबात ये है कि इससे पहले भी 2008 में भागवत ने आडवाणी की ऑटोबायॉग्रफी के विमोचन के समय यहीं कहानी सुनाई थी। दरअसल मोदी को लेकर आडवाणी के मन में जारी खटास का असर आगामी लोकसभा चुनाव में ना हो इसके लिए संघ पूरी कोशिश कर रहा है। संघ ने इससे पहले भी आडवाणी को मना कर भाजपा की मुश्किलें कम की है। अब भागवत के इस ज्ञान का आडवाणी और भाजपा पर क्या असर होता है ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+