बवाल के बाद आखिरकार केरल पलक्कड़ में मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा
केरल। देश आज अपनी आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है, पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पलक्कड़ के एक स्कूल में तिरंगा फहराने से रोक दिया गया, हालांकि बवाल बढ़ने पर स्कूूूल ने परमिशन दे दी और भागवत ने तिरंगा फहरा दिया है।
आपको बता दें कि केरल के पलक्कड़ में एक स्कूल में जिला प्रशासन ने उन्हें तिरंगा फहराने से रोका था, कलेक्टर ने स्कूल को एक मेमो जारी कर कहा कि कोई नेता सरकार से सहायता प्राप्त स्कूल में भारतीय ध्वज नहीं फहरा सकता है। स्कूल में कोई शिक्षक या निर्वाचित प्रतिनिधि ही तिरंगा फहरा सकता है।
बीजेपी ने कलेक्टर के इस आदेश को गैर-जरूरी बताया
हालांकि, बीजेपी ने कलेक्टर के इस आदेश को गैर-जरूरी बताया और आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि भागवत झंडा फहराएंगे।। बीजेपी और आरएसएस का कहना है कि झंडा कोड के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी स्कूल में ध्वजारोहण कर सकता है।













Click it and Unblock the Notifications