Ayodhya में सिर्फ राम मंदिर बनेगा और कुछ भी नहीं: RSS Chief Mohan Bhagwat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा इसके अलावा कुछ नहीं। कर्नाटक के उड़पि में चल रही धर्मसंसद में मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा इसके अलावा कुछ नहीं। कर्नाटक के उड़पि में चल रही धर्मसंसद में मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा, उन्हीं पत्थरों से बनेगा, उन्हीं की अगवानी में बनेगा, जो इसका झंडा उठाकर पिछले 20-25 वर्षों से चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में 5 दिसंबर से अयोध्या मामले पर सुनवाई होने जा रही है, इससे पहले मोहन भागवत का ये बड़ा बयान आया है।

राम मंदिर पर लहराएगा भगवा: भागवत

राम मंदिर पर लहराएगा भगवा: भागवत

प्रमुख भागवत ने इस दौरान कहा कि राम मंदिर के ऊपर एक भगवा झंडा बहुत जल्दी ही लहराएगा। राम जन्मभूमि स्थल पर कोई दूसरा ढांचा नहीं बनाया जा सकता। आपको बता दें कि बाबरी मस्जिद-राम मंदिर मामले पर हाल ही में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने दोनों पक्षों से बात कर मामले को सुलझाने की बात कही थी और कुछ बैठकें भी की थीं।

गौरक्षा करना बहुत जरूरी

गौरक्षा करना बहुत जरूरी

इसके साथ ही मोहन भागवत ने गोरक्षा की वकालत करते हुए कहा कि हमें गायों की सुरक्षा सक्रिय रूप से करनी होगी। अगर गोहत्या पर बैन नहीं लगेगा, तो हम शांति से नहीं जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को गौवंश को बचाने के लिए कोशिश करनी चाहिए।

शिया वक्फ बोर्ड ने दिया है हाल ही में प्रस्ताव

शिया वक्फ बोर्ड ने दिया है हाल ही में प्रस्ताव

हाल ही में शिया वक्फ बोर्ड ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद ना बनाकर राम मंदिर बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। बोर्ड ने सुझाव दिया है कि इस मस्जिद का नाम किसी शासक पर रखे जाने की बजाय इसे मस्जिद-ए-अमन नाम दिया जाए। हालांकि शिया वक्फ बोर्ड मामले में पक्षकार नहीं है और बाबरी मस्जिद ऐक्शन कमिटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा है कि शिया बोर्ड के दावे का कोई मतलब ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+