कोरोना के चलते 30 जून तक RSS के सभी कार्यक्रम रद्द, पालघर मॉब लिंचिंग पर मोहन भागवत ने कही ये बात
नई दिल्ली: कोरोना के कहर से पूरी दुनिया जूझ रही है। जिस वजह से अब 30 जून तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस बीच रविवार शाम सोशल मीडिया के जरिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। वहीं भागवत ने पालघर मॉब लिंचिंग घटना की निंदा की। साथ ही लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। ये पहला मौका था जब आरएसएस प्रमुख ने सोशल मीडिया के जरिए कार्यकर्ताओं से बात की है।

मोहन भागवत ने कहा कि सभी लोगों को घर में रहकर कोरोना से जंग जीतनी है। कुछ लोग क्वारंटाइन के डर से छिप रहे हैं। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। दोष करने वाले हर जगह पर होते हैं, बस हमें जैविक तरीके का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के सभी 130 नागरिक भारत के पूत्र हैं, ऐसे में कोरोना को रोकने के लिए सरकार जो दिशा-निर्देश दे रही है, उसका पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि ये हमारा समाज है, हमारा देश है, इसलिए हम काम कर रहे हैं। हम मनुष्यों में भेद नहीं करते हैं, हमारी कोशिश हर जरूरतमंद की मदद करना है। भागवत के मुताबिक कोरोना महामारी को देखते हुए संगठन ने अपने सभी कार्यक्रम 30 जून तक रद्द कर दिए हैं।
भीड़ को कानून हाथ में लेना चाहिए क्या?
महाराष्ट्र में हुई साधुओं की हत्या पर भागवत ने कहा कि ये कृत्य होना चाहिए क्या? कानून व्यवस्था को हाथ में लेना चाहिए क्या? ऐसा जब होता है तो पुलिस को क्या करना चाहिए? ये सारी बातें सोचने की बातें हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक भीड़ ने बच्चा चोर समझकर साधुओं पर हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications