500 और 1000 की नोट बंदी से मत हों परेशान क्योंकि ये 7 ऐप करेंगे आपकी मदद

नीचे जानिए कौन हैं ये e-wallet ऐप्स जिनके जरिए आपकी समस्या काफी हद तक सॉल्व हो सकती है...

नई दिल्‍ली। भारत सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की तो कई लोग चिंतित हो उठे कि वे अब अपने खर्चे कैसे कर पाएंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे वैलेट ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो कि आपको 'कैशलेस दिनों' में काफी मदद करेंगे।

नीचे जानिए कौन हैं ये ऐप्स जिनके जरिए आपकी समस्या काफी हद तक सॉल्व हो सकती है :

पेटीएम

पेटीएम

भारत का सबसे लोकप्रिय ई-वैलेट ऐप है पेटीएम। यह अपने यूजर्स को हर महीने 10 हजार रुपए तक अपने अकाउंट में जमा कराने की अनुमति देता है।

हालांकि, कंपनी आरबीआई गाइडलाइन्स के तहत एक वेरीफिकेशन प्रक्रिया के बाद इसमें 1 लाख रुपए तक जमा करने की परमिशन देता है।

ये उन स्पेशल ग्राहकों के लिए सुविधा है जो केवाईसी फॉर्म प्रोसेस को पूरा करते हैं। इन लोगों को पेटीएम एक्सक्लूसिव आॅफर भी देता है।

पेटीएम वैलेट के जरिए आप मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, ट्रैवेल टिकेट बुकिंग, कैब राइड का पेमेंट आदि आसानी से कर सकते हैं। यह ई-वैलेट ऐप मदर डेरी मिल्क बूथ और सफल दुकानों पर भी स्वीकार्य है।

जियो मनी

जियो मनी

जियो मनी ऐप के तहत आपको दो तरह के अकाउंट मिलते हैं। बेसिक अकाउंंट क तहत आप हर महीने 10 हजार रुपए तक का लेनदेन कर सकते हैं। इसके लिए कोई डॉक्‍युमेंट नहीं चाहिए।

हालांकि, आप एडवांस्‍ड अकाउंट के ऑप्‍शन को भी चुन सकते हैं और इसमें आप 1 लाख रुपए तक जियो अकाउंट में रख सकते हैं। इसमें आप एक महीने में 1 लाख से अधिक तक की लेनदेन कर सकते हैं।

इस ई-वैलेट के जरिए आप इंश्‍योरेंस और अन्‍य प्रीमियम के जरिए भी मोबाइल बिल का भुगतान, मनी ट्रांसफर या डीटीएच रीचार्ज कर सकते हैं।

मोबीविक

मोबीविक

पेटीएम आैर जियो मनी के अलावा तीसरा ऐप है मोबीविक। अगर आप अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्‍तेमाल नहीं करना चाहते हैं या फिर नेट बैं‍किंग अकाउंट को लिंक करने का इरादा नहीं है तो आप कैश डिपॉजिट के जरिए आप अकाउंंट में पैसे जोड़ सकते हैं।

यहां तक कि यह कंपनी आपके घर से भी कैश ले जाने की सर्विस मुहैया कराती है।

अन्‍य मोबाइल वैलेट कंपनियों की तरह यह भी डीटीएच, मोबाइल रिचार्ज, ट्रैवल बुकिंग आदि में मददगार है।

चिलर

चिलर

इस ऐप के जरिए आप मनी ट्रांसफर के लिए रिक्‍वेस्‍ट भेज और स्‍वीकार कर सकते हैं। कई बैंक अकाउंट एक साथ लिंक कर सकते हैं। यह एचडीएफसी बैंक का ऐप है।

एयरटेल मनी

एयरटेल मनी

यह ऐप भारत की नंबर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल का है। यह एमपिन रखे बगैर भी ट्रांजैक्‍शन की छूट देता है। यह लोकेशन बेस्‍ड ट्रांंजैैक्‍शन की इजाजत भी देता है।

इसके साथ ही यह आपकी लोकेशन के इर्दगिर्द दुकानों और रेस्‍टोरेंट्स पर छूट भी दिलाने का काम करता है। एनफएसी इनेबल्‍ड डिवाइस के माध्‍यम से आप मनी के लिए रिक्‍वेस्‍ट कर सकती हैं।

अगर आपके वैलेट में बैलेंस पर्याप्‍त नहीं है तो भी आप ट्रांजैक्‍शन कर सकते हैं। इसके बाद आप वैलेट में कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कैश डालकर उससे हुआ बैलेंस चुका सकते हैं।

फ्री चार्ज

फ्री चार्ज

सभी अन्‍य ऐप्‍स की तरह यह भी आपको यूटिलिटी सर्विसेज के बिल का पेमेंट करने में मददगार है।

इसमें 'डाटा लाइफलाइन' का फीचर है जो कि प्री-पेड कस्‍टमर्स को तब मदद करता है जबकि आपका डाटा पैक खर्च हो चुका होता है।

यह यूजर्स को 100 एमबी तक 3जी डाटा फ्री सबस्‍क्राइब करने की छूट देता है।

वोडाफोन एम पैसा

वोडाफोन एम पैसा

यह ऐप दोस्‍तों और परिवारों को आसानी से मनी ट्रांसफर करने में मददगार है। वे एमपैसा एजेंट के जरिए 85 हजार रुपए तक भारत में कहींं से भी निकाल सकते हैं।

आपको बस पैसा रिसीव करने वाले का नंबर, एमाउंट की कीमत और 4 डिजिट का सीक्रेट पासवर्ड पता होना चाहिए।

इसे दिखाकर पैसा रिसीव करने वाला शख्‍स अपने नजदीकी एम पैसा एजेंट के पास आईडी प्रूफ संग जाकर पैसा ले सकता है।

इसके अलावा इस ऐप को मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज और अन्‍य जरूरत के बिल चुकाने में मददगार है।

नोट- इन सभी ऐप्स के अलावा भी प्राइवेट सेक्टर की बैंक्स के भी ऐसे कई ऐप्स हैं जो आपको यह सुविधा मुहैया कराती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+