खुला ऐलान: स्वामी अग्निवेश का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 5 लाख ईनाम
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हरियाणा के जींद में हिंदू महासभा ने एक विवादास्पद ऐलान किया है। हिंदू महासभा ने स्वामी अग्निवेश के सिर को कलम करने वाले को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। महासभा का मानना है कि स्वामी अग्निवेश एक देश द्रोही है। संत समाज ने तो इस देशद्रोही को निकाल दिया, अब आर्य समाज भी इस देशद्रोही को अपने समाज से निकाले।

यह बातें हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने जींद में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा अगर आर्य समाज स्वामी अग्निवेश को नहीं निकालता तो इसका बुरा हश्र करने वाले को यह इनाम दिया जायेगा। आपको बताते चलें कि स्वामी अग्निवेश द्वारा मसरत आलम से कश्मीर में जाकर मिलने के बाद ये ऐलान किया गया है।
मसरत आलम के सिर कलम पर भी ईनाम
इस मंच से सिर्फ स्वामी अग्निवेश के लिए ही नहीं बल्कि कश्मीर में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वाले अलगाववादी मसरत आलम का सिर कलम करने वाले को दो लाख रुपये की इनाम देने की घोषणा की गई। ऐलान किया गया कि ऐसा करने वाले को हिंदू महासभा सम्मानित करेगा।












Click it and Unblock the Notifications