नोटबंदी के बाद अब पेट्रोल पंप के अलावा बिग बाजार से भी निकाल सकेंगे कैश, जानें तरीका
अब आप बिग बाजार से भी निकाल सकेंगे कैश, लगाए गए मिनी ATM.
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से पैसे निकालने में लोगो की परेशानियों को कम करने के लिए सरकार लगातार कोशिशें कर रही है। एटीएम पर लग रही लंबी लाइनों को कम करने के लिए एक और कोशिश की गई है। अब आप पेट्रोल पंप के अलावा बिग बाजार से भी कैश निकाल सकेंगे। बिग बाजार ने ऐलान किया है कि जिन लोगों के पास डेबिट कार्ड है वह उसकी मदद से 2000 रुपए निकाल सकेंगे।

डेबिट कार्ड की मदद से आप 24 नवंबर यानी गुरुवार से बिग बाजार से 2000 रुपए निकाल सकेंगे। इसके लिए बिग बाजार ने मिनी एटीएम लगाए हैं। इस मिनी एटीएम के जरिए आप अपना एटीएम कार्ड(डेबिट कार्ड) स्वाइप कर, उसमें अपना पिन कोड डालकर 2000 रुपए निकाल सकते हैं। इससे पहले ये सुविधा देशभर के पेट्रोल पंपों पर दी गई है।
गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान किया गया था। जिसके बाद से देशभर में 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए। नोटों को बदलने के लिए 30 दिसंबर 2016 क का वक्त दिया गया। नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लग गई। एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लंबी लाइनें लग गई। जिसे कम करने के लिए पहले पेट्रोल पंपों ने और अब बिग बाजार ने नोट निकासी की सुविधा दी है।












Click it and Unblock the Notifications