19 करोड़ खर्च कर मोदी करेंगे मनमोहन सिंह की सुरक्षा!

manmohan singh
नयी दिल्ली। देश की सत्ता यूपीए के हाथों से निकलकर नरेन्द्र मोदी हाथों में पहुंच चुकी है। मोदी देश के प्रधानमंत्री बन चुके है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा में मोदी सरकार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। मनमोहन सिंह की सुरक्षा के लिए 19 करोड़ की लागत से सुरक्षा दस्ता तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। अगर वित्त मंत्रायल ने मंजूरी दे दी तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा में एक-दो नहीं बल्कि 235 एसपीजी के जवान तैनात किए जाएगे।

मनमोहन सिंह की सुरक्षा को लेकर वित्त मंत्रालय को प्रस्‍ताव भेजा गया है। अब मंत्रायल की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। इस योजना के तहत मनमोहन सिंह के सुरक्षा इंतजाम पर 19 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। दरअसल कैबिनेट सेक्रेटरी ने एसपीजी के 235 अतिरिक्त जवानों की भर्ती के लिए नए पदों के सृजन की फाइल आगे बढ़ाई है। इस भर्ती के पीछे द लील ये दी गई है कि ये जवान पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार को उनके 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित घर में सुरक्षा देंगे।

अगर मोदी सरकार इस बात को मंजूरी दे दी तो एसपीजी के 235 जवान मनमोहन के घर के अंदर और बाहरी हिस्से को सुरक्षा देंगे। इनके अलावा घर के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। योजना के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर पर चार शिफ्ट में 165 कमांडो तैनात किए जाएंगे, इनके साथ चार गार्ड स्टेशन और प्रवेश द्वार पर एक सिक्योरिटी चेक पोस्ट भी बनाई जाएगी, जिसमें स्कैनर लगा होगा। फिलहाल मनमोहन सिंह को एक साल के लिए सुरक्षा मिली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+