होटल के कमरे में मिले 11 करोड़ कैश और 7 किलो सोना, कहां से आए?
होटल के कमरे में 11 करोड़ कैश और सात किलो सोना देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए।
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन्नई के मायलापुर में एक होटल से 11 करोड़ रुपए कैश और सात किलो सोना जब्त किया है। पुलिस ने होटल से पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें दो कोरियाई नागरिक हैं। होटल में इतनी बड़ी रकम और सोना देखकर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारी भी हैरान हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारी गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर होटल में इतनी बड़ी रकम कहां से आई।

आपको बता दें कि हाल ही में चुनावी राज्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में नकदी जब्त की गई थी। मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान पुलिस ने मुरैना जिले में एक कार से एक करोड़ 12 लाख की रकम पकड़ी थी। पुलिस ने इस रकम के साथ कार चालक को भी गिरफ्तार किया था। वहीं, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 46.5 लाख रुपए जब्त किए थे। पुलिस ने रकम के साथ गाड़ी में बैठे दो युवकों को भी हिरासत में लिया।












Click it and Unblock the Notifications