दिल्ली: अलमारी में ठूंसकर रखे थे 10 करोड़ रुपए, क्राइम ब्रांच ने किया सीज
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ये नोट ग्रेटर कैलाश के पॉश एरिया में स्थित टी ऐंड टी लॉ फर्म पर छापा मारकर बरामद किए हैं।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में पुलिस ने छापेमारी कर 10 करोड़ से ज्यादा के नए व पुराने नोट बरामद किए।नीचे जो तस्वीर दिख रही है उसके मुताबिक नोटों को अलमारी में ठूंस-ठूंसकर रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ये नोट ग्रेटर कैलाश के पॉश एरिया में स्थित टी ऐंड टी लॉ फर्म पर छापा मारकर बरामद किए हैं।
छापेमारी के दौरान 2 करोड़ रुपये के नये नोट और 8 करोड़ की करेंसी 500 और 1000 रुपये की शक्ल में मिले हैं। क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर रविंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जीके-1 में स्थित टी ऐंड टी लॉ फर्म पर छापा मारा। यहां से अनुमानित तौर पर लगभग 10 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं।
तमिलनाडु में बरामद हुए 24 करोड़ रुपए
शनिवार को तमिलनाडु वेल्लोर में आयकर विभाग ने तलाशी अभियान के दौरान 24 करोड़ रुपये के नए नोट जब्त किए हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के चित्रदुर्ग और हुबली में एक हवाला ऑपरेटर के यहां आयकर विभाग की छापेमारी में 5.7 करोड़ रुपये कैश 2,000 रुपये के नए नोटों में मिला है। इसके अलावा 32 किलो गहने, 90 लाख कैश 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोटों में मिला है। कैश बाथरूम में बने गुप्त तहखाने में रखी तिजोरी में मिला है।












Click it and Unblock the Notifications