सुषमा की अपील, गीता के मां-बाप को खोजने वाले को सरकार देगी 1 लाख का इनाम
नई दिल्ली। पाकिस्तान से लाई गई गीता के मा-बाप को खोजने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोगों से भावुक अपील की है। दिव्यांग गीता के मां-बाप का पता लगाने वाले को सरकार 1 लाख रुपए का इनाम देगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गीता के माता-पिता को खोजने के लिए देश की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान से लाई गई गीता को उसके माता-पिता से मिलवाने वाले को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने अक्टूबर 2015 को गीता को पाकिस्तान से भारत लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जी-जान लगा दी थी। गीता 14 सालों तक पाकिस्तान में रही। गीता गलती से सीमा पार कर गई थी। जिसके बाद पंजाब में पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे देखा। जिसके बाद उसे शेलटर होम भेज दिया गया था। गीता पाकिस्तान में 14 साल तक रही, जिसके बाद पाकिस्तान से गीता को वापस लाने के लिए सुषमा स्वराज से लगातार प्रयास जारी रखा और 28 अक्टूबर 2015 को उसे पाकिस्तान से भारत लाने में कामियाब हो गईं। गीता अभी इंदौर के स्पेशल इंस्टीट्यूट में रह रही है।












Click it and Unblock the Notifications