देश के 40 करोड़ बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा 1 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस
नयी दिल्ली। देश के बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने इन बुजुर्गों को 1 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस देने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही देश के 40 करोड़ बुजुर्गों को 1 लाख तक के हेल्थ इंश्योरेंस का तोहफा देने वाली है। जेपी नड्डा ने कहा कि बुजुर्गों को 6 महीने के अंदर 1 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिल जाएगा, जिसे आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा, ताकि बीच में कोई बिचौलिया न रहे।

बिहार के किशनगंज में पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि केन्द्र सरकार चाहती है कि देश के किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा के लिए अपनी जेब से खर्च न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिसमें 1 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर सीधे आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया अगले 6 महीनें में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि देश के 14 करोड़ किसानों का स्वाइल हेल्थ कार्ड बनाने का लक्ष्य है इसमें अब तक सवा करोड़ किसानों के स्वाइल हेल्थ कार्ड बन चुके हैं।
केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि एक सामान्य युवा को सशक्त कर देश के विकास से जोड़ने के लिए स्टार्ट अप इंडिया, स्कील इंडिया व स्टैंडप इंडिया योजनाएं चल रही हैं। मुद्रा योजना के तहत युवाओं के लिए अब तक 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये दिये गये हैं। जेपी नड्डा ने बताया कि केंद्र सरकार बिहार में एक और एम्स का निर्माण करना चाहती है। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। सरकार को एम्स निर्माण के लिए जमीन चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे की राज्य सरकार एम्स के लिए जमीन मुहैया करा देगी अस्पताल का काम शुरु कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications