RPI नेता शकील सैफी के फार्म हाउस पर हमला, गार्ड को लगी गोली

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के नेता मोहम्मद शकील सैफी पर आज (रविवार) एक जानलेवा हमला हुआ जिसमें उनका सुरक्षागार्ड घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह की है जब शकील सैफी अपने फार्म हाउस के अंदर सो रहे थे। पुलिस का मानना है कि यह हमला नेता को डराने के लिए था। हमलावरों ने नेता के गार्ड पर हमला किया और उसके पैर में गोलियां मारी, कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी। सुरक्षाकर्मी की पहचान हरि नाथ के रूप में हुई है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RPI leader Shakeel Saifi farm house attacked guard injured

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हरि नाथ के दोनों पैरों में घुटनों से नीचे गोली मारी गई है, बदमाशों ने कुल पांच शॉट दागे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फार्म हाउस पर लगे कैमरे की जांच की गई तो वह काम नहीं कर रहा था। बता दें कि शकील सैफी पार्टी के अल्पसंख्यक पैनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। RPI (A) की स्थापना उनके साथ केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने की थी। घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम को फार्म हाउस भेजा गया, पुलिस ने घायल गार्ड को उपचार के लिए बालाजी एक्शन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

शकील सैफी के 50 वर्षीय गार्ड हरिनाथ ने बताया कि सुबह एक शख्स आया और दरवाजा खटखटाया, जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला आरोपी ने पैरों पर गोलियां दाग दीं। शख्स ने गार्ड के दोनों पैरों पर एक-एक गोली मारी, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, आस-पड़ोस वालों से भी पूछताछ की गई है। बता दें कि मोहम्मद शकील और रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। शकील की गिनती दिल्ली में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान के करीबियों में होती थी।

यह भी पढ़ें: कुमार विश्वास का केजरीवाल पर बड़ा हमला- पूरी दिल्ली को मौत का कुआं बनाकर.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+