जीएसटी से पहले खरीदे रॉयल एनफी‍ल्‍ड , कंपनी दे रही है भारी छूट

रॉयल एनफिल्ड बुलेट 350 की कीमत 1.13 लाख रुपए है, इसमें ऑन रोड प्राइस में 3 से 4 हजार की कटौती की गई है।

नई दिल्ली। अगर आप अपनी पसंदीदा बाइक रॉयल एनफील्ड खरीदना चाहते है तो ये टाइम आपके लिए बहुत सही है। जीएसटी लागू होने से पहले यंगस्टर्स के बीच लोकप्रिय बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपने कई मॉडल्‍स की कीमतों में कमी करने का ऐलान किया है।

रॉयल एनफिल्ड ने घटाई कीमत

रॉयल एनफिल्ड ने घटाई कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि जीएसटी से देश में होने वाला बि‍जनेस बदल जाएगा , इसी के मद्देनजर रॉयल इनफिल्ड अपने ग्राहकों को जीएसटी का फायदा पहुंचाना चाह रही है। आपको बता दें कि इससे पहले बजाज ऑटो ने अपने मॉडल्‍स की कीमत 4,500 रुपए की कटौती की थी।

3 से 10 हजार तक की छूट

3 से 10 हजार तक की छूट

रॉयल एनफिल्ड बुलेट 350 की कीमत 1.13 लाख रुपए है, इसमें ऑन रोड प्राइस में 3 से 4 हजार की कटौती की गई है। ये दो मॉडल ट्वीन स्पार्क और इलेक्ट्रा पर लागू होगा। वहीं, रॉयल एनफिल्ड क्लासिक 350 की 1.35 लाख रुपए है। इसमें कंपनी 3-4 हजार रुपए की छूट दे रही है। रॉयल एनफिल्ड थंडर बर्ड 350 इसकी कीमत 1.61 लाख रुपए है। कंपनी इसमें ऑन रोड प्राइस में 7000 रुपए तक की छूट देगी। रॉयल एनफी‍ल्‍ड के प्रेसि‍डेंट रुद्रतेज सिंह ने कहा कि हमारा मानना है कि जीएसटी से भारत में होने वाला बि‍जनेस बदल जाएगा,जिससे हमारी इकोनॉमी और ग्राहकों को फायदा पहुंचेगा। 16 जून 2017 से होने वाली पर्चेज पर ऑन रोड प्राइज को बदल दि‍या जाएगा।

जीएसटी का फायदा

जीएसटी का फायदा

जीएसटी के तहत ज्‍यादातर टू-व्‍हीलर्स पर 28 फीसदी का टैक्‍स रेट लगेगा जो मौजूदा करीब 30 फीसदी से कम है। हालांकि, 350 सीसी से ज्‍यादा इंजन वाली मोटरसाइकि‍ल पर 3 फीसदी का एडि‍शनल सेस लगेगा जि‍सकी वजह से यह टैक्‍स रेट 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+