Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोटोमैक घोटाला मामले में विक्रम कोठारी और राहुल कोठारी एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर

रोटोमैक घोटाला मामले में विक्रम कोठारी एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर

नई दिल्ली। रोटोमैक पैन के मालिक विक्रम कोठारी और उसके बेटे राहुल कोठारी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। सात बैंकों से तकरीबन 3700 करोड़ रुपए के लॉन डिफॉल्ट मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने दोनों को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने उन्हें लखनऊ ले जाने के लिए अदालत से एक दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी।

Rotomac bank fraud: Vikram Kothari Rahul Kothari son sent to 1 day transit remand

एफआईआर के मुताबिक, कोठारी ने बैंक ऑफ इंडिया से 754.77 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा से 456.63 करोड़, इंडियन ओवरसीज बैंक से 771 करोड़, यूनियनबैंक ऑफ इंडिया से 459 करोड़, इलाहाबाद बैंक से 330 करोड़, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 50 करोड़ और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 97.47 करोड़ रुपए का लोन लिया हुआ है। बुधवार को इंकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रोटोमैक ग्रुप की कानपुर और अहमदाबाद में चार संपत्तियां अटैच की है। सीबीआई ने भी मामले में लगातार रेड की हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+