अनजान मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्यार की कहानी, लेकिन थाने पहुंच गया मामला और फिर...

सहारनपुर। रुड़की में एक युवती की सहारनपुर के युवक से दोस्ती हो गई, ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लेकिन दोनों के बीच प्यार की जानकारी घरवालों को लगी तो बवाल मच गया। उन्होंने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। ये मामला अब पुलिस थाने पहुंच चुका था, जहां युवक के परिजनों को भी बुलाया गया।

थाने पहुंचा मामला तो दोनों शादी की जिद पर अड़ गए

थाने पहुंचा मामला तो दोनों शादी की जिद पर अड़ गए

पुलिस थाने में जब युवती और युवक आमने-सामने आए तो दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। परिजनों को समझाने-बुझाने के बाद भी वे दोनों शादी की जिद करते रहे, आखिरकार घरवालों को उनकी जिद के आगे झुकना पड़ा और पुलिस स्टेशन में ही दोनों की शादी तय हो गई। दरअसल, इस प्रेम कहानी की शुरुआत कई महीने पहले हुई थी।

थाने में ही तय हुई दोनों की शादी

थाने में ही तय हुई दोनों की शादी

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के मोबाइल पर कई महीने पहले एक अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। युवती ने उस नंबर पर कॉल बैक किया तो किसी युवक की आवाज आई। बातों-बातों में ही पता चला कि ये युवक सहारनपुर का रहने वाला है और गलती से मिस्ड कॉल युवती के नंबर पर चली गई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोनों के बीच प्यार की कहानी

मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोनों के बीच प्यार की कहानी

इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे और दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन ये बात ज्यादा दिनों तक दबी नहीं रह सकी और इसकी भनक युवती के घरवालों को लग गई। इसके बाद घरवालों ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत कर दी कि उनकी बेटी को ये युवक फोन करके परेशान कर रहा है। जब पुलिस ने युवक और उसके घरवालों को थाने बुलाया, वहीं पर युवती के घरवाले भी आ गए और फिर दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजनों से शपथ पत्र मांगा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+