बेटे के एक्सिडेंट के बाद रूपा गांगुली ने पीएम मोदी को टैग करके किया ये ट्वीट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली के बेटे का गुरुवार को देर रात सड़क हादसा हो गया, जिसमे उनकी बाल-बाल जान बच गई है। रूपा के बेटे आकाश मुखर्जी की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दरअसल आरोप है कि आकाश मुखर्जी नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे, जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मैं बिकाऊ नहीं हूं
21 वर्षीय आकाश मुखर्जी के खिलाफ आईपीसी की धारा 427, 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद रूपा गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे घर के पास मेरे बेटे का एक्सिडेंट हो गया, मैंने पुलिस को बुलाया और इस मामले में देखने को कहा, उनसे मैंने किसी भी तरह की व्यक्तिगत मदद करने को नहीं कहा था।
मैं अपने बेटे को प्यार करती हूं और उसका खयाल रखूंगी, लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए। रूपा ने लिखा कि न मैं गलत करती हूं, न मैं सहती हूं, मैं बिकाऊ नहीं हूं।
क्या बकवास है?
इसके अलावा रूपा गांगुली ने एक और ट्वीट करके लिखा कि अजीब मजाक है, मैंने बेटे से दोपहर में तीन बजे बात की थी, उससे पूछा कि क्या उसने खाना खाया और कुछ अन्य बातें की। लेकिन अब मुझे मीडिया में अजीबो गरीब बात सुनने को मिल रही है। वह आज ही सुबह 7.50 बजे फ्लाइट से बाहर गया है, आखिर ये सब क्या राजनीतिक बकवास है।
बंगाल में लोकप्रिय चेहरा
बता दें कि पश्चिम बंगाल में रूपा गांगुली भारतीय जनता पार्टी का काफी चर्चित चेहरा हैं। रूपा गांगुली ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में बतौर गायिका और अभिनेत्री काम कर चुकी हैं, उन्होंने 2015 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था और 2016 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन उन्हें टीएमसी की लक्ष्मी रतन शुक्ला के सामने हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद 2015 में उन्हें भाजपा राज्यसभा भेज दिया था।












Click it and Unblock the Notifications