सुष्मिता को किस करते हुए बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने शेयर की फोटो, कहा- मुझे पसंद हैं तुम्हारे डिंपल

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल सोशल मीडिया पर उनके साथ कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसी ही एक प्यारी तस्वीर शेयर की। फोटो में मॉडल रोहमन सुष्मिता के गाल पर किस कर रहे हैं। रोहमन ने कैप्शन में लिखा है- 'मुझे इसके डिंपल बहुत पसंद हैं...मेरी मंचकिन सुष्मिता सेन आई लव यू'। इसपर सुष्मिता सेन ने जो जवाब दिया वह भी बेहद प्यारा था।

सुष्मिता बोलीं- सब कुछ तुम्हारा है मेरी जान

सुष्मिता बोलीं- सब कुछ तुम्हारा है मेरी जान

रोहमन के इस प्यारे से पोस्ट पर जवाब देते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा- 'सबकुछ तुम्हारा है...डिंपल और सब। मुझे ये तस्वीर पसंद हैं मुआह जान मेरी'। सुष्मिता इतने पर नहीं थमी बल्कि उन्होंने भी वही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर डाली। फोटो के कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा- 'बार बार मुस्कुराने का एक और खूबसूरत कारण..आई लव यू रोहमन शॉल।'

बेटी को देखकर सुष्मिता ने की जलपरी जैसी स्विमिंग

इन दिनों सुष्मिता परिवार के साथ छुट्टियां मनाने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। कुछ समय पहले सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की उसमें वे बेटी अलिसाह को पहले जलपरी की तरह तैरते देखती हैं और फिर कोशिश करती हैं। दोनों जलपरी की तरह तैरती हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। एक ओर पानी में खड़े रोहमन ये सब देखते रहते हैं। पूरा परिवार मानो मस्ती में डूबा हुआ है। इस वीडियो को उनकी बड़ी बेटी रेने बना रही हैं।

'मां तुम जलपरी की तरह तैर सकती हो क्या'

वीडियो में रोहमन सुष्मिता को गोद में उठाए भी दिखाई पड़ते हैं। सुष्मिता सेन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'मां क्या तुम जलपरी के जैसी तैर सकती हो? अगर अलिसाह तुम मुझे बताओ कैसे तो मैं जरूर कोशिश कर सकती हूं। शानदार शॉट रेने शोना और मुझे अच्छी तरह गोद में उठाया मेरी जान रोहमन...मुझे तुम लोगों से प्यार है।' बता दें कि ये वीडियो दुबई की है।

'ये लड़का लीन है और मैं मीन हूं'

कुछ समय पहले सुष्मिता और रोहमन के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। लेकिन हाल ही में सुष्मिता ने रोहमन के साथ जिम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिससे ये तो साफ हो गया है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। सुष्मिता ने दोनों की जो फोटो शेयर की और उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'ये लड़का लीन है और मैं मीन हूं, आई लव यू रोहमन शॉल'। तस्वीर में दोनों जिम के भीतर पोज कर रहे हैं और बेहद फिट दिख रहे हैं और कैप्शन से समझ आ रहा है कि ये तस्वीर दुबई की है जहां दोनों किसी जिम के भीतर साथ में वर्कआउट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की खबरों पर सुष्मिता ने शेयर किया ये फोटो, कहा- आई लव यू रोहमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+