रोहित शेखर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने पत्नी अपूर्वा के खिलाफ दायर की चार्जशीट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रोहित शेखर मर्डर केस में चार्जशीट फाइल कर दी है। इस चार्जशीट में क्राइम ब्रांच ने रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा शुक्ला को ही मुख्य आरोपी बनाया है। शुरूआती जांच में ही पुलिस को अपूर्वा पर शक हो गया था बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अपूर्वा शुक्ला तिहाड़ जेल में बंद हैं।

क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में अपूर्वा मुख्य आरोपी

क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में अपूर्वा मुख्य आरोपी

रोहित शेखर की हत्या 15-16 अप्रैल की रात में हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया था कि उस रात को रोहित शेखर की उनके ही घर में गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या घर के ही किसी व्यक्ति ने की है। जिसके बाद पुलिस ने घर के लोगों से पूछताछ की थी। इसी पूछताछ और जांच के बाद पुलिस का रोहित शुक्ला की पत्नी अपूर्वा शुक्ला पर गहरा गया, आखिरकार अपूर्वा शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अपूर्वा ने पुलिस रिमांड में कई चौंका देने वाले खुलासे किए थे।

'बच्चे' के चलते अपूर्वा ने की थी रोहित शेखर की हत्या

'बच्चे' के चलते अपूर्वा ने की थी रोहित शेखर की हत्या

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपूर्वा ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकारा था कि उसने हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि उसे शक था कि उसके पति के एक दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। रोहित ही उस महिला के बेटे का 'असली' पिता है। अपूर्वा को शक था कि उसकी संपत्ति उस बच्चे के नाम चली जाएगी। अपूर्वा ने यह भी खुलासा किया था कि उसने रोहित से शादी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए की थी। हालांकि, महत्वाकांक्षाओं के पूरा नहीं होने के कारण अपूर्वा बहुत तनाव में थीं और उन्हें आर्थिक स्थिति को लेकर भी कुछ संशय था।

अपूर्वा ने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए रोहित से की थी शादी

अपूर्वा ने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए रोहित से की थी शादी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेखर की मौत के बाद जब अपूर्वा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उस समय ये साफ हो गया कि हत्या वाली रात को अपूर्वा और रोहित के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े का कारण था कि उस रात रोहित अपनी एक महिला मित्र के साथ शराब पी रहा था और अपूर्वा ने उसे देख लिया था। अपूर्वा ने पूछताछ में बताया था कि उसने मैरेज साइट पर रोहित शेखर तिवारी को सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि उसे लगता था कि इससे उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकेंगी। उसे पता चला कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल एन. डी. तिवारी का बेटा है और उसने अदालत में पितृत्व केस को जीता है।

15-16 अप्रैल की रात में हुई थी रोहित शेखर की हत्या

15-16 अप्रैल की रात में हुई थी रोहित शेखर की हत्या

रोहित शेखर की मौत मामले में अपूर्वा शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद केस से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें पुलिस के सामने आई थीं। पूरे मामले में रोहित की मां उज्ज्वला ने शुरुआत में ही पुलिस को बता दिया था कि रोहित और अपूर्वा के रिश्ते ठीक नहीं थे और दोनों बहुत जल्द तलाक लेने वाले थे। इसके बाद उज्जवला ने रोहित शेखर मर्डर केस को लेकर कुछ और बड़े खुलासे किए थे। उज्जवला ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे रोहित को अपूर्वा के बारे में काफी पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन उसने उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+