एनडी तिवारी के ही बेटे हैं रोहित शेखर : दिल्ली HC

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आंध्र प्रदेश के गर्वनर रह चुके एन. डी. तिवारी कहीं इस तथ्य को वैध तौर पर नकार ना दें, इसलिए रोहित ने नैच्युरल सन घोषित होने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका में अर्जी लगाई थी। इस फैंसले से अब खुले तौर पर साबित हो गया है कि रोहित, एनडी तिवारी की ही संतान माने जाएंगे।
कानूनी पहलू के चलते इस फैंसले को बेहद गंभीरता से देखा जा रहा था। यदि फैंसला नकारात्मक आता, तो रोहित को उनके कई हक गंवाने पड़ सकते थे। हालांकि फैंसले से रोहिता व पूरे परिवार ने खुशी जताई है।












Click it and Unblock the Notifications