उज्ज्वला ने रोहित शेखर और अपूर्वा के बारे में खोला एक और बड़ा राज
Recommended Video
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत की गुत्थी परत दर परत खुलती जा रही है। दिल्ली पुलिस कई एंगल को ध्यान में रखते हुए इस केस की जांच कर रही है। जबकि इस मामले में एक और नई बात सामने आई है। मां उज्ज्वला एक बार फिर मीडिया के सामने आईं और अपूर्वा-रोहित के रिश्तों को लेकर उन्होंने एक बड़ा राज खोला है।

तलाक की तैयारी कर रहे थे अपूर्वा-रोहित
उज्ज्वला ने बताया कि अपूर्वा-रोहित के बीच रिश्ते दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे थे। उनके मुताबिक, शादी के अगले दिन से ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था, दोनों अलग-अलग सोते थे। यही वजह थी कि दोनों आपसी सहमति से तलाक की तैयारी कर रहे थे और अगर सबकुछ ठीक रहता तो जून में अपूर्वा और रोहित अलग हो सकते थे।

अक्सर दोनों के बीच होते थे झगड़े- उज्ज्वला
इधर पुलिस भी मृतक रोहित शेखर के घर पर डेरा डाले हुए है और सभी लोगों को अंदर ही हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के राडार पर रोहित की पत्नी अपूर्वा है क्योंकि रोहित की मां उज्ज्वला ने उसे लेकर कई राज खोले हैं। उज्ज्वला ने रोहित की मौत के बाद ही कहा था कि जिन परिस्थितियों में उनके बेटे की मौत हुई, इसके बारे में वो बाद में बताएंगी।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

'अपूर्वा और उसका परिवार संपत्ति हड़पना चाहते हैं'
रोहित की मां उज्ज्वला ने अपूर्वा और उसको परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उज्ज्वला का कहना था कि अपूर्वा और उसका परिवार संपत्ति हड़पना चाहते हैं। उनका यह भी कहना था कि रोहित जिस घर में रहता था वह सुप्रीम कोर्ट से पास है जहां अपूर्वा प्रक्टिस करती है। रोहित की मां ने कहा कि अपूर्वा का परिवार पैसे का लालची है।

सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं अपूर्वा
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। अपूर्वा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं। उनकी और रोहित की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। अपूर्वा के पिता भी पेशे से वकील हैं। इंदौर में वे जाने माने वकील हैं। हमेशा लाइमलाइट से दूर रहेने वाली अपूर्वा दिल्ली में ही रहती हैं। वकालत के साथ-साथ अपूर्वा सामाजिक कार्यों में भी रूचि लेती हैं।

नारायण दत्त तिवारी ने रोहित को अपना बेटा स्वीकार कर लिया था
बता दें कि नारायण दत्त तिवारी लंबे समय तक रोहित को अपना बेटा मानने से इनकार करते रहे थे। 2014 में तिवारी ने अदालत के आदेश के बाद रोहित को अपना बेटा स्वीकार कर लिया था। एनडी तिवारी का 93 वर्ष की आयु में 18 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था। रोहित जनवरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे और एक साल पहले ही उन्होंने अपूर्वा शुक्ला से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications