कैदी ने मुंह के अंदर छिपाया सर्जिकल ब्लेड, जाकर गले में अटका
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कैदी ने छिपाने के लिए ब्लेड को अपने मुंह में दबा लिया होगा
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी जेल के एक कैदी की हालत नाजुक बताई जा रही है। कैदी का इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। खबरों के मुताबिक कैदी के गले में एक सर्जिकल ब्लेड अटक गया है जिसके बाद से उसकी हालत खराब है। जानकारी के मुताबिक कैदी ने ब्लेड को छुपाने के लिए मुंह में रखा हुआ था वो गलती से अंदर जाकर अटक गई है। सूत्रों के मुताबिक कैदी की गर्दन की नसें कट गई है हालांकि डॉक्टर अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कैदी ने छिपाने के लिए ब्लेड को अपने मुंह में दबा लिया होगा, जो गलती से उसके गले में चला गया। इसके बाद जेल प्रशासन को सूचना दी गई और आनन फानन में कैदी को अस्पताल लाया गया। आखिर कैदी के पास ब्लेड कैसे आया या फिर कैदी कि मंशा क्या थी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।आपको बता दें कि मंगलवार को रोहिणी जेल में तीन कैदी आपस में भिड़ गए थे। तीनों को मामूली चोटें आई थी।












Click it and Unblock the Notifications