इराक में अमेरिकी दूतावास पर राकेट से बड़ा हमला, दागी गईं कई मिसाइलें

बगदाद। इराक में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमला किया गया है। राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन में शनिवार को कत्यूषा रॉकेट से हमला किया गया है। यह रॉकेट अमेरिकी दूतावास के नजदीक गिरे हैं। इसके आलावा अमेरिकी एयरबेस पर भी रॉकेट दागे गए हैं। बताया जा रहा है कि, इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। ये रॉकेट समय हुई है। जब शुक्रवार को ही ईरान ने अमेरिका को बदले की धमकी दी थी। इस रॉकेट अटैक को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Recommended Video

    General Soleimani की मौत पर Iran का बदला, America के पांच ठिकानों पर Attack । वनइंडिया हिंदी
     Rocket attacks on air base housing of US troops and US Embassy in Baghdad iraq

    राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास में दो राकेट से हमला किया गया। यह हमला जहां पर किया गया है वहां से कुछ ही दूरी पर अमेरिकी दूतावास भी स्थित है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं दूसरी ओर मध्‍य इराक के बलाद एयरबेस पर भी दो रॉकेट से हमला किया गया। हमले के बाद आसमान में अमेरिकी हेलीकॉटर गश्‍त करते दिखे। यह अमेरिकी सुरक्षा बलों का सैन्य ठिकाना है।

    बताया जा रहा है कि बगदाद के ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के भीतर कत्यूषा रॉकेट से हमला किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस हमले में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि इराकी हिज्‍बुल्‍ला ने देश के सुरक्षा बलों से कहा है कि वे अमेरिकी दूतावास से एक किलोमीटर दूर चले जाएं।

    दरअसल,अमेरिका ने इराक में एयर स्ट्राइक किया था जिसमें ईरान के कुद्स फोर्स के चीफ जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। यह हमला तब किया गया था जब वह बगदाद स्थित एयरपोर्ट जा रहे थे। सुलेमानी की मौत से बिफरे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका से बड़ा बदला लेने का संकल्प लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+