दामाद रॉबर्ट वाड्रा को मिला इनकम टैक्स का नोटिस तो बिफरी कांग्रेस
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस भेजा गया है। वाड्रा को संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने नोटिस ने भेजा है। आयकर विभाग ने वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हास्पिटैलिटी को नोटिस भेजा है।

आयकर विभाग ने वाड्रा की कंपनी ने स्काईलाइट हास्पिटैलिटी के कई वित्तीय व जमीन के सौदों के संबंध में जवाब मांगा है। एक हफ्ते पहले भेजे गए इस नोटिस में स्काईलाइट हास्पिटैलिटी के डीएलएफ के साथ हुए जमीन के सौदों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। आपको बता दें कि इस सौदों के बारे में इनकम टैक्स के बारे में डीएलएफ से भी जवाब मांगा था।
वाड्रा को भेजे गए इस नोटिस पर राजनीतिक बयानबाजी शुरु हो गई है। कांग्रेस ने इस नोटिस को राजनीति से प्रेरित कदम बताया है। कांग्रेस का मानना है कि भाजपा सत्ता का दुर्पयोग कर रही है। कांग्रेस का मानना है कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुर्पयोग कर रही है। वहीं भाजपा ने आयकर विभाग की इसे सामान्य प्रशासनिक कार्रवाई बताया है। कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि यह सरकार अपने विभिन्न विभागों और एजेंसियों को विरोधियों को दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications