लोकसभा चुनाव 2019: राजनीति में आने को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने के लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन रॉबर्ट वाड्रा लगातार इन कयासों को खारिज करते रहे हैं। सोमवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, फिलहाल तो ऐसी कोई योजना नहीं है। मेरी अभी राजनीति में उतरने की कोई इच्‍छा नहीं है। बता दे कि हाल ही अमेठी में राहुल गांधी के नामांकन के दौरान हुए रोड शो में रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए थे।

Robert Vadra says I have no wish to join politics right now

रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने की मीडिया में लगातार खबरें चल रही है। इन खबरों के बीच सोमवार को रॉबर्ट वाड्रा ने साफ कर दिया कि, फिलहाल तो ऐसी कोई योजना नहीं है। मेरी अभी राजनीति में उतरने की कोई इच्‍छा नहीं है। मैं लोगों के बीच हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं। लोगों को जब लगेगा कि मुझे राजनीति में आना चाहिए, मैं पूरी ताकत के साथ आउंगा। बता दे कि रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार प्रचार अभियानों में शामिल हो रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने रॉबर्ट वाड्रा के भी राजनीति में आने के संकेत दिए थे। राज बब्बर ने साफ कहा कि अगर वह चाहेंगे तो पार्टी उनके बारे में जरूर चाहेगी। यही नहीं बब्बर ने यहां तक भी कहा कि पार्टी में उन्हें (वाड्रा) शामिल करने के लिए कौन मना करेगा? बता दें कि वाड्रा ने कुछ दिनों पहले संकेत दिए थे कि अगर उनके ऊपर लगे आरोप खत्‍म हो जाएंगे तो वह राजनीति में आ सकते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों अमेठी में राहुल गांधी के नामांकन के दौरान प्रियंका गांधी के साथ-साथ रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे भी मौजूद रहे। यही नहीं रायबरेली में सोनिया गांधी के नामांकन के समय भी राबर्ट मौजूद थे। इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थी किं, रॉबर्ट वाड्रा जल्द ही सक्रिय राजनीति में उतर सकते हैं। गौरतलब है कि फरवरी में वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए थे। वाड्रा ने कहा था कि अगर वह चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो इसके लिए वह अपनी जन्मभूमि मुरादाबाद को चुनेंगे। इसके बाद मार्च में गाजियाबाद में उनके समर्थन में पोस्टर भी लगे थे। पोस्टर में लिखा गया था- गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार।

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+