ED के सामने पेश होने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा फेसबुक पोस्ट, कहा-11 बार और 70 घंटे हो चुकी है पूछताछ

नई दिल्ली। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा कथित अवैध सम्पत्तियों की खरीदारी से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। कांग्रेस की महासचिव उनकी पत्नी प्रियंका गांधी ने सुबह करीब 10 बजे उन्हें इंडिया गेट के नजदीक एजेंसी कार्यालय के बाहर छोड़कर गईं। जानकारी के मुताबिक वाड्रा को मामले के जांच अधिकारी सामने बयान देने के लिए बुलाया गया था। बयान दर्ज करान के बाद वाड्रा ने अपने ट्विटर और फेसबुक एक पोस्ट किया।

Robert Vadra says he has been questioned for 11 Times, For 70 Hours by govt agencies so far

फेसबुक पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों में जांच एजेंसी के सामने वह इस बार 11वीं बार पेश हुए हैं और उनसे अब तक 70 घंटे पूछताछ हो चुकी है। पोस्ट में वाड्रा ने कहा कि मैंने देश की न्यायपालिक में अपना विश्वास बनाए रखा है। मैंने सभी सरकारी एजेंसियों के सभी समन-नोटिस का बखूबी पालन किया है।अब तक मैं 11 बार जा चुका हूं और लगभग 70 घंटे की पूछताछ में सहयोग दिया है। भविष्य में भी मैं हमेशा की तरह सहयोग करूंगा, जब तक कि मेरा नाम सभी झूठे आरोपों से हट नहीं जाता।

इधर रॉबर्ट वाड्रा ने कोर्ट से लंदन जाने की इजाजत मांगी है। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि उनकी बड़ी आंत में ट्यूमर है, लिहाजा उन्हें इलाज के लिए लंदन जाने की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले वाड्रा ने ईडी से अपील की थी कि उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी जाए। जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर से वाड्रा ने कोर्ट से अपील की है कि उनका पासपोर्ट वापस किया जाए, जिससे कि वह इलाज के लिए लंदन जा सके।

दिल्ली कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और इसकी अगली सुनवाई 3 जून को होगी। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट रॉबर्ट वाड्रा के विदेश जाने की याचिका पर सुनवाई कर सकती है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान वाड्रा ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की है। यह मेडिकल रिपोर्ट दिल्ली के गंगाराम अस्पताल की है, जिसमे बताया गया है कि वाड्रा की बड़ी आंत में ट्यूमर है।

यह भी पढ़ें- टीवी डिबेट में एक महीने तक अपने प्रवक्ता नहीं भेजेगी कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+