रॉबर्ट वाड्रा को मिली भविष्य बताने वाली गाय, बोले- हैलो डार्लिंग, कैसी हो बेबी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'भारत से उसकी विविधता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए प्यार करता हूं'। साथ ही उन्होंने लिखा है कि आप सड़क पर बहुत कुछ सीख सकते हैं, यहां आप पवित्र गाय से अपना भविष्य जान सकते हैं। उन्होंने लिखा कि ये एक भविष्य बतानी वाली गाय है जो अपना सिर हिलाकर भविष्य बताती है। वाड्रा ने मुस्कुराते हुए बच्चों के एक ग्रुप के साथ तस्वीरें भी साझा कीं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा गुलाब बेचते हुए।

गाय वाड्रा की कार के पास गई, सहलाया और कहा हेलो डार्लिंग, हेलो बेबी

गाय वाड्रा की कार के पास गई, सहलाया और कहा हेलो डार्लिंग, हेलो बेबी

रॉबर्ट वाड्रा ने गाय के मालिक साधु से पूछा कि क्या ये मुझे सब कुछ बताएगी। साधु ने कहा कि ये आपको सब कुछ बताएगी साथ ही आशीर्वाद भी देगी। यह सावन का पवित्र महीना है। इसके बाद गाय वाड्रा की कार के पास गई और उन्होंने बड़े प्यार से उसे सहलाया। वाड्रा गाय को पुचकारते हुए कहते हैं, 'हेलो डार्लिंग, हेलो बेबी' इसके बाद वो गाय को थपथपाते हैं।

विविधता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए प्यार करता हूं

रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है, 'भारत को इसकी विविधता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए प्यार करता हूं, आप भारत की सड़कों-गलियों में निकलकर बहुत कुछ सीख सकते हैं। लोगों की मदद कर सकते हैं और इसके बाद आपकी तारीफ में उनके चेहरे पर जो प्यारी सी मुस्कान उतरती है, उसका एहसास कर सकते हैं, इसके बदले में आपको गुलाब के फूल मिलेंगे"।

जब वाड्रा से बोलीं प्रियंका- अभी डिनर पर ले जा सकते हो

जब वाड्रा से बोलीं प्रियंका- अभी डिनर पर ले जा सकते हो

प्रियंका गांधी ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर चल रहे #SareeTwitter ट्रेंड में हिस्सा लेते हुए अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर साझा की थी। प्रियंका ने अपनी शादी के दिन की पूजा करते हुए तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी हुई है। इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देने लगे। लेकिन बाद में प्रियंका ने ट्वीट कर लोगों के गलतफहमी को दूर किया। इसी के साथ ही प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा कि आप अभी भी मुझे डिनर पर ले जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+