'मुझे पता है कि वो काफी अच्छे.... ', पत्नी प्रियंका के चुनाव लड़ने पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, जानिए क्या-क्या कहा?

Robert Vadra On Priyanka Gandhi: अपने भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की छोड़ी हुई सीट वायनाड से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं। पार्टी ने एक दिन पहले प्रियंका गांधी की वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवारी का ऐलान किया है, जिस पर अब उनके पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा का बयान आया है।

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर रॉबर्ट वाड्रा ने खुशी और उम्मीद जताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगी। इसी के साथ उन्होंने खुद के भी एक्टिव पॉलिटिक्स में दाखिल होने को लेकर बड़ा इशारा किया है।

Robert Vadra

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। वह वहां भी कड़ी मेहनत करेंगी। मुझे उम्मीद है कि वायनाड के लोग उन्हें बहुमत से जिताएंगे। जब भी मुझसे सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बारे में पूछा गया है, मैंने हमेशा कहा है कि मैं प्रियंका को सांसद की भूमिका में देखने के बाद इस बारे में सोचूंगा।

वहीं अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर वाड्रा ने साफ कहा कि जब भी मुझसे राजनीति में आने पर सवाल किया गया तब मैंने हमेशा कहा है कि प्रियंका गांधी के संसद में शामिल होने के बाद मैं सक्रिय राजनीति में आ सकता हूं।

बीजेपी पर साधा निशाना

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं देश की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कांग्रेस को अच्छा आंकड़ा दिलाया और भाजपा को 400 पार जुमले की हकीकत याद दिला दी। मैं बहुत खुश हूं कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। वे वहां भी मेहनत करेंगी। प्रियंका गांधी का संसद और सक्रिय राजनीति में होना जरूरी है।

'अमेठी-रायबरेली हमेशा गांधी परिवार के साथ'

इसी के साथ अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली सीट से राहुल गांधी की जीत पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "अमेठी और रायबरेली की जनता हमेशा चाहती है कि गांधी परिवार उनके साथ रहे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सही निर्णय लिया कि किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से चुनाव लड़ना चाहिए। 1999 से मैंने जब प्रचार शुरू किया तो मैं अमेठी-रायबरेली गया था और मुझे वहां के लोगों से प्यार मिला। प्रियंका गांधी की मेहनत रंग लाई है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+