ईडी से दस्तावेजों की कॉपी पाने के लिए रॉबर्ट वाड्रा की पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी

ईडी से दस्तावेजों की कॉपी पाने के लिए रॉबर्ट वाड्रा की कोर्ट में अर्जी

नई दिल्ली। रॉबर्ट वाड्रा ने अपने खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े दस्तावेजों की कॉपी उन्हें दिए जाने की मांग की है। वाड्रा ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में इसके लिए अर्जी दी है। साथ ही एक और अर्जी में रॉबर्ट वाड्रा ने अदालत से गुजारिश की है कि जब तक उनको ये दस्तावेज नहीं मिलते तब तक ईडी केइस केस में उनसे पूछताछ करने पर रोक लगाई जाए। इस मामले में अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई अब 25 फरवरी को होगी।

https://hindi.oneindia.com/news/india/robert-vadra-mocks-ed-officials-in-a-post-over-health-and-style-494189.html

इससे पहले शुक्रवार को भी रॉबर्ट वाड्रा धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। उनसे सात घंटे तक पूछताछ की गई। यह मामला विदेश में अघोषित संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से अब तक 34 घंटों से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई है। ससे पहले उनसे छह, सात, नौ व 20 फरवरी को पूछताछ हुई थी।

अदालत ने दो फरवरी को उन्हें 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी और उन्हें छह फरवरी को जांच में शामिल होने को कहा था। इसके बाद 16 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा की अंतरिम जमानत को दो मार्च तक के लिए बढ़ा दिया। ईडी ने 12 और 13 फरवरी को, रॉबर्ट वाड्रा से बीकानेर में एक भूमि सौदे के मामले में भी जयपुर में पूछताछ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+