Video: सोनिया के दामाद वाड्रा ने की मीडिया से बदसलूकी, जमकर दी गालियां
नई दिल्ली। अभी तक केवल कांग्रेस के नेताओं का तब मूड खराब होता था जब उनसे यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के बारे में सवाल पूछा जाता था लेकिन इस बार खुद दामाद साहब ही मीडिया पर भड़क गये।
जी हां शनिवार को दिल्ली के अशोक होटल में राबर्ट वाड्रा उस समय अपना आपा खो बैठे जिस समय उन से न्यूज एजेंसी एएनआई के पत्रकार ने हरियाणा जमीन घोटाले के बारे में सवाल पूछ लिया था। उन्होंने पत्रकार के माइक के फेंक दिया और अपने सुरक्षाकर्मियों को भी इशारा किया वो कैमरामैन और रिपोर्टर की सारी फुटेज को डिलीट करवाये जिसके बाद वाड्रा के सुरक्षाकर्मियों ने भी पत्रकार और कैमरामैन के साथ बदसलूकी की।
हालांकि थोड़ी देर बाद ही वाड्रा ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता था कि वह एएनआई का रिपोर्टर है। मुझे लगा कि कोई निजी कैमरामैन इस तरह के सवाल कर रहा है।'
मालूम हो कि पिछले साल आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ अधिकारी अशोक खेमका ने राबर्ट वाड्रा पर संगीन हरियाणा के जमीन घोटालों का आरोप लगाया था जिसके बाद भाजपा लगातार वाड्रा के जमीन डील की जांच की मांग कर रही है।
हरियाणा में कांग्रेस की बुरी तरह से हार से एक बार फिर से वाड्रा की फाइल खुलने के बातें सामने आ रही हैं, इसलिए मीडिया ने वाड्रा से प्रश्न किया था जिस पर वो बुरी तरह से मीडिया से बदसलूकी कर बैठे। हालांकि हरियाणा के नये सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस मामले में बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि कानून अपने तरीके से काम करेगा।













Click it and Unblock the Notifications