दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के पास पुलिस टीम पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से सटे पांडव नगर इलाके में लुटेरों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा भी है। घटना के बाद से मौके पर पुलिस की कई टीमें मौजूद है। फिलहाल इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं आई है।

अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि आखिरी इस फायरिंग में कितने लुटरे शामिथ थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक लुटरे पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि इस फायरिंग के पीछे लुटरे को मंसूब क्या थे। पुलिस ने फ्लाईओवर के पास से एक शख्स को पकड़ा है और वहां भारी पुलिस बल वहां तैनात है। पुलिस आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications