रोडवेज बस ने 3 छात्रों को कुचला, मौके पर ही मौत, गुस्साई भीड़ ने फूंक दी बस
बुलंदशहर। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्यूशन पढ़कर आ रहे तीन छात्रों को कुलचकर मार डाला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां हंगामा बरपा दिया। लोगों ने केवल बस को आग के हवाले कर दिया बल्कि कई वाहनों में तोड़फोड़ की। स्थानील लोगों वे बुलंदशहर- शिकारपुर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया।

घटना के बाद आरोपी बस चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। मृतकों की पहचान सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिट्टा निवासी 10वीं के छात्र अजरुद्दीन (15), राशिद (16) और सईद हुसैन (16) के तौर पर हुई है। तीनों ही छात्र बुलंदशहर से ट्यूशन पढ़कर स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटनास्थल पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications