शर्मसार हुई दिल्ली: वर्दी पहने IAF अफसर की बीच सड़क पिटाई, देखें VIDEO
भारतीय वायुसेना में कार्पोरल संजय कुमार सिकंदर अपनी बाइक से कार्यालय जा रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टच हो गई। चूंकी टक्कर इतनी बड़ी नहीं थी कि उसे रुक कर देखा जाए, इसलिए वो आगे बढ़ गए।
नई दिल्ली। देश की राजधानी का तगमा हासिल कर खुद पर फक्र करने वाली दिल्ली अब यहां के लोगों के गुस्से को लेकर बदनाम होने लगी है। हाल के दिनों में जो हरकतें सामने आ रही हैं उससे तो यहीं लगने लगा है कि दिल्ली के लोगों के पास दिल बचा ही नहीं है। ताजा मामला दक्षिण-पूर्व दिल्ली के संगम विहार इलाके में सामने आया है। यहां मामूली सी बात को लेकर कुछ गुंडों ने भारतीय एयरफोर्स के ऑफिसर को बीच सड़क पर पीट दिया। हैरान करने वाली बात ये थी कि वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे।

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना में कार्पोरल संजय कुमार सिकंदर अपनी बाइक से कार्यालय जा रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टच हो गई। चूूंकी टक्कर इतनी बड़ी नहीं थी कि उसे रुक कर देखा जाए, इसलिए वो आगे बढ़ गए। लेकिन कार चालक ने उन्हें एमबी रोड पर बत्रा सिनेमा के आगे जबरन रोक लिया। इसे भी पढ़ें- पोर्न साइट्स पर हर रात पत्नी के साथ सेक्स की लाइव स्ट्रीमिंग करता था पति, जानिए क्यों
कार से दो लोग गाली देते हुए निकले और वायुसेना अधिकारी पर हमला कर दिया। उनकी वर्दी फाड़ दी और उनकी पिटाई करने लगे। उनके पीछे एक और सेंट्रो कार पहुंच गई। उसमें से अन्य तीन लोग निकले और उन्होंने भी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद सभी आरोपी एयरफोर्स अधिकारी का आई-कार्ड और गाडी का कागज छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में दूध का कारोबारी नितिन गुप्ता, स्टोर कीपर इसा और बाउंसर का काम करने वाले नीरज शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के पास से एयरफोर्स अधिकारी का सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों की कारें पुलिस ने सीज कर ली है। ट्विटर पर घटना का वीडियो इंडियन आर्मी फैन्स ने शेयर किया है। उसमें कैप्शन लिखा गया दिल्ली की सड़कों पर शर्मनाक दृश्य।
A shameful sight on the streets of Delhi.A Warrant Officer of the Indian Air Force is seen as beaten up by some people on the road. pic.twitter.com/O0v8kZGOlD
— Indian Army Fans (@gloryatanycost) April 21, 2017












Click it and Unblock the Notifications