NDA का साथ छोड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा 'महागठबंधन' में हुए शामिल
Recommended Video

नई दिल्ली। हाल ही में एनडीए से अलग हुए रालोसपा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में शरद यादव, जीतन राम मांझी, तेजस्वी यादव, अहमद पटेल के साथ उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। इसके साथ ही बिहार में कांग्रेस और राजद से साथ रालोसपा का गठबंधन हो गया जो कि आगामी लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

महागठबंधन में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और एनडीए का साथ छोड़ चुके उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता राजधानी दिल्ली में एकजुट हुए। इस दौरान शरद यादव ने कहा कि देश में विपक्षी दलों के एकजुट होने का एक अभियान चल रहा है और इसी क्रम में आज उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन का हिस्सा बन गए हैं।

तेजस्वी ने बोला बीजेपी पर हमला
इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन को जो फॉर्मूला शुरू किया था, उसे राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ अमल में लाया जाना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि देशहित में बीजेपी के खिलाफ, पीएम मोदी के खिलाफ इस गठबंधन को हकीकत में बदलना चाहिए। तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सरकार में रहते हुए अपने सहयोगियों का सम्मान नहीं किया। बिहार में भी उपेंद्र कुशवाहा को अपमानित करने का काम किया गया। तेजस्वी ने कहा कि ये जनता के दिलों का गठबंधन है।

कुशवाहा बोले- बिहार की जनता के आदेश पर आए एक मंच पर
तेजस्वी ने कहा कि देश की जनता ठगों को जवाब देगी। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए ने अपने कई साथियों को खोया है। उन्होंने राहुल गांधी को भी महागठबंधन में भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन ने उनके सम्मान को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव और राहुल गांधी ने उदारता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए वे इनके साथ मंच पर साथ आए हैं। उन्होंने पीएम मोदी के वादों को याद दिलाया। जबकि तीन राज्योंं में किसान कर्ज माफी के लिए कुशवाहा ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications