पटना: RLSP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, उपेंद्र कुशवाहा घायल

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को रालोसपा आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान रालोसपा के समर्थकों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज की गयी। इस लाठी चार्ज में रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। उनके सिर, पीठ और हाथ पर चोट लगी है। लाठीचार्ज के दौरान उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री ने हमारे लोगों पर लाठी चलवाई है। मुझको चोट आई है, हमारे अनेक साथी घायल हुए हैं।

RLSP Chief Upendra Kushwaha injured during lathi charge in patna

शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों समर्थक राजभवन मार्च निकालने के लिए जुटे थे। जेपी गोलंबर से आक्रोश मार्च राजभवन जाने के लिए निकला। डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बताया जा रहा है कि कुशवाहा के सामने ही कार्यकर्ता आगे बढ़ने को अड़े हुए थे, लेकिन पुलिस उन्हें रोकना चाह रही थी। इसी बीच आरएलएसपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। आरएलएसपी कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया साथ ही लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की लाठी उपेंद्र कुशवाहा और उनके समर्थकों को लगी। कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ कुछ देर के लिए सड़क पर बैठ गए। लाठीचार्ज के दौरान उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

कुशवाहा ने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लगातार चौपट किया जा रहा है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए हमने यह मार्च निकाला था। पार्टी पिछले दो सालों से इस मुद्दे पर आवाज उठाती रही है और आगे भी यह आंदोलन जारी रहेगा। जिला कलेक्टर को पहले ही सूचना दे दी थी कि मार्च निकालना है और महामहीम से मिलना है। कलेक्टर ने हमें कोई सूचना नहीं की। अगर रोकना था तो पहले बता देते। पुलिस ने हमलोगों को जबरदस्ती रोका। लाठीचार्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+