यूपी निकाय चुनाव में जीत के बाद ये अहम सीट हारी भाजपा, रालोद ने लहराया परचम
गाजियाबाद: लोनी नगर पालिका वार्ड नंबर 38 पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। लालबाग बलराम नगर वार्ड 38 के सभासद के चुनाव में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी ने भाजपा के प्रत्याशी को 187 मतों से शिकस्त दी। 26 नवंबर को निकाय चुनाव से तीन दिन पहले रालोद प्रत्याशी महकार सिंह का निधन होने से चुनाव को रद्द कर दिया गया था।

भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली बलराम नगर कालोनी में रोलाद की जीत होने से भाजपाइयों में मायूसी छा गई। बृहस्पतिवार सुबह लोनी इंटर कालेज में आठ बजे मतगणना शुरू हुई, शुरूआती दौर में ही बूथ नम्बर 341 ,342 पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोम को 511 वोट मिले। इसके बाद रालोद प्रत्याशी प्रीती बैसोया ने हर चरण में बढ़त बनाये रखी।
बसपा और तीन निर्दलीय प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। वार्ड 38 में कुल 10305 मतदाता थे। 26 दिसंबर को हुए मतदान में 4908 वोट पड़े।
कुल वोट - 10305
कुल मत पड़े -4908
किसको कितने वोट मिले
प्रीती बसौया आरएलडी- 1093
राजकुमार सोम बीजेपी - 906
भूपेश कुमार जोशी निर्दलीय - 823
ज्ञानेन्द्र मावी कांग्रेस - 741












Click it and Unblock the Notifications